Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

माता-पिता की मौत के बाद थाने में रोती 3 साल की मासूम को SHO ने पिता बनकर संभाला

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 16 April, 2026
अलवर (राजस्थान) में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक दंपत्ति की मौत हो गई जबकि उनकी 3-वर्षीय बच्ची बच गई। थाने लाने पर बच्ची रोने लगी तो एसएचओ राजेश मीणा ने पिता की तरह उसे संभाला। उन्होंने बच्ची को बिस्किट दिया लेकिन वह 'मम्मी-मम्मी' की रट लगाती रही। इसके बाद उन्होंने बच्ची के परिजनों को वीडियो कॉल बात कराई।