मंत्री की भतीजी के साथ शादी से कुछ ही दिन पहले यूपी में रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा
मेरठ (यूपी) के पल्लवपुरम थाने में तैनात दारोगा छत्रपाल को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद दारोगा का रिश्ता टूट गया है। छत्रपाल का रिश्ता यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से तय हुआ था लेकिन अब लड़की पक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया है। 5 मई को यह शादी होनी थी।
read more at हिन्दुस्तान


