44 मुकदमों का आरोपी पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से धोखाधड़ी का मामला
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी उनके पति गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को झांसी और बरेली से पकड़ा गया। रेखा आर्य ने साहू पर फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साहू पर 44 मुकदमे दर्ज हैं।
read more at Tv9hindi


