मृत व्यक्ति के आधार नंबर को कैसे करा सकते हैं डीऐक्टिवेट?
यूआईडीएआई ने मृत व्यक्ति के आधार नंबर को डीऐक्टिवेट करने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए मायआधार पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/file-complaint) पर ‘परिवार के सदस्य की मृत्यु की सूचना’ विकल्प चुनें। आधार नंबर और ओटीपी से लॉग-इन कर मृतक का विवरण और मृत्यु प्रमाण पत्र अपलोड करें। डेटा मिलान के बाद यूआईडीएआई उस मृत व्यक्ति का आधार नंबर डीएक्टिवेट कर देगा।
read more at NewsBytes हिन्दी


