मिथुन चक्रवर्ती से शादी के 4 माह बाद ही अलग होने वालीं ऐक्ट्रेस हेलेना ल्यूक का हुआ निधन
ऐक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी व पूर्व ऐक्ट्रेस हेलेना ल्यूक का रविवार को अमेरिका में निधन हो गया। ऐक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर शेयर की है। वह अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' (1985) के लिए चर्चित थीं। गौरतलब है कि 1979 में हेलेना और मिथुन की शादी केवल चार महीने चली थी।


