Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोदाणी मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है: प्रणव अदाणी पर लगे आरोप पर कांग्रेस

short by रघुवर झा / on Saturday, 3 May, 2025
उद्योगपति गौतम अदाणी के भतीजे प्रणव अदाणी पर लगे 'इनसाइडर ट्रेडिंग' के आरोप पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है, "मोदाणी मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है।" उन्होंने कहा, "क्या सेबी फिर प्रधानमंत्री के पसंदीदा कारोबारी समूह को हल्के में छोड़ देगा या इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मुकदमा चलाएगा?"
read more at भाषा