Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मंदिर में भगदड़ के बाद गोवा सरकार ने अगले 3 दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम किए रद्द

short by रघुवर झा / on Saturday, 3 May, 2025
गोवा सरकार ने एक मंदिर में उत्सव के दौरान मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की हुई मौत के बाद अगले तीन दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया, "अगले तीन दिन के लिए निर्धारित सभी सरकार समर्थित उत्सव कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह रद्द या स्थगित कर दिए जाएं।"
read more at भाषा