Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेधा पाटकर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-ज़मानती वॉरंट

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 25 April, 2025
दिल्ली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की एक अदालत ने 2001 के मानहानि मामले में नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़ीं ऐक्टिविस्ट मेधा पाटकर के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया था। दिल्ली के एलजी व अहमदाबाद स्थित एनजीओ नैशनल काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज़ के तत्कालीन प्रमुख वीके सक्सेना ने यह केस किया था।