Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ में क्यों इस्तेमाल किया जाता है नारियल?

short by Monika sharma / on Sunday, 10 November, 2024
मान्यता है कि भगवान विष्णु धरती पर अवतरित होते समय मां लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष और कामधेनु को अपने साथ ले आए थे। नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है जिसमें त्रिदेव बह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। इसके अलावा नारियल पर बने तीन चिह्न की तुलना भगवान शिव के त्रिनेत्र से की जाती है।