Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोनालिसा से बोला हाईकोर्ट- खुशनसीब हो जो केरल में हो; वकील ने कहा, 'इसीलिए ज़िंदा हैं'

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 3 June, 2026
केरल हाईकोर्ट ने वायरल गर्ल मोनालिसा और उनके पति फरमान की अग्रिम ज़मानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। आरोप है कि मोनालिसा को अगवा किया गया था और उनकी शादी अमान्य है। जज ने कहा कि कपल खुशकिस्मत है कि अभी केरल में है क्योंकि एमपी में उन्हें धमकियां मिल रहीं हैं। इसपर वकील ने कहा, "वे इसलिए...ज़िंदा हैं।"