मेन्स ODI वर्ल्ड कप 2027 के सभी 12 वेन्यू का एलान हो गया है। ICC ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन, केप टाउन, डरबन, गेबेरहा, ब्लोमफोन्टिन, पार्ल और कुगोम्पो सिटी को वेन्यू के तौर पर कन्फर्म किया है। टूर्नामेंट के लिए ज़िम्बाब्वे में हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स जबकि नामीबिया में सिर्फ विंडहोक को वेन्यू चुना गया है।