माफिया अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक
झांसी (यूपी) में अप्रैल 2023 में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ टीम के 6 सदस्यों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें टीम का नेतृत्व करने वाले अधिकारी नवेंदु कुमार और विमल कुमार सिंह भी शामिल हैं। असद और गुलाम पर ₹5-₹5 लाख का इनाम था।
read more at हिन्दुस्तान


