अधिकारियों के अनुसार, फ्लोरिडा (अमेरिका) की एक 26-वर्षीय महिला ने गुस्से में आकर अपने 6-महीने के बच्चे को ज़ोर से प्लेपेन में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान महिला घंटों तक टिकटॉक और पॉर्न वीडियो देखती रही। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है और आरोप साबित होने पर उसे कम-से-कम 30-साल जेल में रहना पड़ेगा।