मामूली पेनिट्रेशन भी रेप है, नाबालिग के मामले में सहमति का कोई मतलब नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने पॉक्सो मामले में एक दोषी की सज़ा बरकरार रखते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि नाबालिग के मामले में सहमति अप्रासंगिक है और निजी अंगों में मामूली पेनिट्रेशन भी बलात्कार माना जाएगा। मामला 2014 का है, जब आरोपी ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकत की थी।
read more at हिन्दुस्तान


