म्यांमार में 'यागी' तूफान से 200 से अधिक लोगों की हुई मौत
म्यांमार में पिछले सप्ताह आए तूफान 'यागी' और मानसून की बारिश की वजह से आई बाढ़ व भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई है जबकि 77 लोग लापता हैं। स्थानीय सरकारी मीडिया के मुताबिक, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। तूफान यागी से वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस भी प्रभावित हुआ था।
read more at भाषा


