म्यांमार में तख्तापलट के 4 साल बाद मिले चुनाव के संकेत, साल के अंत में हो सकते हैं चुनाव
म्यांमार में तख्तापलट के 4-साल बाद चुनाव होने के संकेत मिले हैं। म्यांमार के सैन्य सरकार प्रमुख सीनियर जनरल मिन-आंग-हलैंग ने कहा कि देश में दिसंबर-2025 या जनवरी-2026 में आम चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि 53 राजनीतिक दल पहले ही चुनाव में भाग लेने के लिए अपनी सूची सौंप चुके हैं। दरअसल, 2021 से ही म्यांमार में सैन्य शासन है।
read more at Reuters


