म्यांमार में फर्ज़ी नौकरियों का लालच देकर फंसाए गए 283 भारतीयों की हुई वतन वापसी
म्यांमार में फंसे उन 283 भारतीय नागरिकों को बचाकर भारत वापस लाया गया जिन्हें आकर्षक नौकरियों का लालच देकर साइबर अपराध करने के लिए मज़बूर किया था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत आकर्षक नौकरियों की फर्ज़ी पेशकश करके म्यांमार सहित विभिन्न दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में ले जाए गए अपने नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
read more at भाषा


