Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

म्यांमार से 900 कुकी उग्रवादियों के मणिपुर में घुसने के दावे को सरकार ने लिया वापस

short by श्वेता यादव / on Thursday, 26 September, 2024
मणिपुर सरकार ने अपने उस दावे को वापस ले लिया है जिसमें कहा था कि म्यांमार से 900 से अधिक कुकी उग्रवादी मणिपुर में घुस आए हैं और इम्फाल घाटी के गांवों पर हमला कर सकते हैं। सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा, "ज़मीनी स्तर पर हमें ऐसा कुछ नहीं मिला है। इसपर विश्वास करने का कोई आधार नहीं है।"