Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

म्यूचुअल फंड्स ने 2024 में 239 NFO के ज़रिए जुटाए ₹1.18 लाख करोड़

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 13 January, 2025
असेट मैनेजमेंट कंपनियों (म्यूचुअल फंड्स) ने 2024 में 239 न्यू फंड्स ऑफरिंग्स (एनएफओ) के ज़रिए ₹1.18 लाख करोड़ जुटाए हैं। जर्मिनेट इंवेस्टर सर्विसेज़ रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, सेक्टोरल या थीम बेस्ड इक्विटी फंड निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इससे पहले म्यूचुअल फंड्स ने 2023 में 212 एनएफओ के ज़रिए ₹63,854 करोड़ जुटाए थे।