म्यूज़िक कंपोज़र प्यारेलाल शर्मा की पत्नी का हुआ निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार
मशहूर म्यूज़िक कंपोज़र प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के सांताक्रूज श्मशान घाट में किया जाएगा। शर्मा परिवार ने एक नोट जारी कर लिखा, "भले ही हमारा दिल भारी है लेकिन हमें इस बात का सुकून है कि अब उन्हें शांति मिल गई है।"
read more at Zee न्यूज़


