मेरी आंखों की रोशनी आने की संभावना 1% है: CJP प्रदर्शन में 'पैलेट्स से घायल' 19-वर्षीय युवक
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट लगने से घायल हुए 19-वर्षीय छात्र साहिल लोछाब ने बताया कि उनकी आंखों की रोशनी लौटने की संभावना केवल 1% है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने पैलेट के इस्तेमाल से इनकार किया है। साहिल ने 2024 में दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी लेकिन उसका पेपर लीक हो गया था।


