मेरे बेटे होने से तुम मेरे उत्तराधिकारी नहीं होगे: अभिषेक को लेकर अमिताभ बच्चन
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'आई वांट टू टॉक' फिल्म में अपने बेटे-ऐक्टर अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की है। उन्होंने X पर लिखा है, "मेरे बेटे, बेटे होने से तुम मेरे उत्तराधिकारी नहीं होगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे! अभिषेक मेरे बेटे, मेरे उत्तराधिकारी।" गौरतलब है कि 'आई वांट टू टॉक' आज रिलीज़ हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


