Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे लिए यह बड़ा सम्मान: पेरिस ओलंपिक्स में भारत के ध्वजवाहक बनने पर शरत कमल

short by श्वेता यादव / on Thursday, 25 July, 2024
पेरिस ओलंपिक्स 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को भारतीय पुरुष दल का ध्वजवाहक बनाया गया है। शरत ने कहा, "मेरे और परिवार वालों के लिए यह बड़ा सम्मान है। अगर मेडल के साथ वापस जाता हूं तो बड़ी बात होगी।" शरत का यह पांचवां ओलंपिक है लेकिन उन्होंने अब तक कोई मेडल नहीं जीता है।