Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे लिए सम्मान की बात है मगर ​शाहरुख के लिए गलत होगा: ऐक्टर से तुलना पर विक्रांत मैसी

short by तृप्ति भण्डारी / on Friday, 15 November, 2024
अभिनेता शाहरुख खान से तुलना किए जाने पर ऐक्टर विक्रांत मैसी ने कहा है कि यह उनके लिए सम्मान की बात है। विक्रांत ने कहा, "यह बहुत बड़ी बात है। ऐसी बातें सुनकर अच्छा लगता है लेकिन वह 35 साल से काम कर रहे हैं और मुझे 10-12 साल ही हुए हैं। मेरी उनसे तुलना करना उनके लिए गलत होगा।"