Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरे विकेटों का श्रेय बुमराह को जाता है, वह बल्लेबाज़ पर दबाव बनाते हैं: अर्शदीप

short by रघुवर झा / on Tuesday, 25 June, 2024
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने कहा है, "मेरे विकेटों का काफी श्रेय जसप्रीत बुमराह को जाता है क्योंकि वह बल्लेबाज़ों पर काफी दबाव बनाते हैं।" उन्होंने कहा, "ऐसे में मुझे सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है और विकेट लेने के कई मौके मिल जाते हैं।" अर्शदीप ने टी20 विश्व कप 2024 में अब तक 15 विकेट लिए हैं।
read more at भाषा