मेरा स्टेज नाम 'बादशाह' है शाहरुख खान से प्रेरित: बादशाह
सिंगर-रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह) ने बताया है कि उनका स्टेज नाम 'बादशाह' ऐक्टर शाहरुख खान से प्रेरित है। बादशाह ने 'द लल्लनटॉप' से कहा कि जब उन्होंने शाहरुख को अपना नाम रखने के बारे में बताया तो उन्होंने कहा, "तू बकवास कर रहा है कि सच बोल रहा है?" गौरतलब है, शाहरुख को बॉलीवुड का 'बादशाह' कहते हैं।


