दिग्गज वाहन निर्माता मारुति सुज़ुकी का Q1FY27 (जून तिमाही) में शुद्ध मुनाफा करीब 10% घटकर ₹3,446.9 करोड़ रह गया, जबकि ऑपरेटिंग आय 35.9% बढ़कर ₹52,469.8 करोड़ पहुंच गई। कच्चे माल, कर्मचारियों और अन्य खर्च बढ़ने से मुनाफे पर दबाव रहा। इसके बावजूद कंपनी का घरेलू मार्केट शेयर बढ़कर 41.2% हो गया, जबकि कुल बिक्री 29.3% और SUV बिक्री 44.6% बढ़ी।