Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मारुति सुज़ुकी के रेवन्यू में आया 28% का उछाल, मुनाफे ने बिगाड़ा खेल, YoY 7% घटा प्रॉफिट

short by Rishi Raj / on Tuesday, 28 April, 2026
मारुति सुज़ुकी के मार्च तिमाही नतीजों में मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 28% बढ़कर ₹52,449 करोड़ पहुंच गया लेकिन मुनाफा सालाना आधार पर 6.9% घटकर ₹3,590 करोड़ रह गया। मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी ने ₹140/शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 7-अगस्त और पेमेंट 9-सितंबर तय की गई है।