यूपी में स्कूटी से स्कूल जा रही टीचर को तेज़ रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में शिक्षिका शिवानी भारद्वाज की मौत हो गई। वह स्कूटी से डींगरपुर स्थित अपने स्कूल जा रही थीं। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के बैकैनिया में निर्माणाधीन पुलिया के पास तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
read more at Tv9hindi


