Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब तक हम हैं हिंदू-मुसलमान नहीं होने देंगे

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 16 April, 2025
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर भड़की हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "जब तक हम रहेंगे, हिंदू-मुसलमान नहीं होने देंगे।" उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेशियों ने पश्चिम बंगाल में आकर हिंसा की तो बॉर्डर पर केंद्र सरकार ने क्यों नहीं रोका...सीमा सुरक्षा की ज़िम्मेदारी तो बीएसएफ की है।