Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
मॉरीशस को क्यों कहते हैं 'मिनी इंडिया' जहां अगले माह जाएंगे PM मोदी?
short by रघुवर झा / on Saturday, 22 February, 2025
मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित द्वीपीय देश है और यहां की आबादी लगभग 12 लाख है जिनमें से करीब 70% लोग भारतीय मूल के हैं। मॉरीशस में भोजपुरी और हिंदी समेत कई भारतीय भाषाएं बोली जाती हैं और इसे 'मिनी इंडिया' भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।