Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मॉरीशस पहुंचने पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल को भेंट की कौनसी खास चीज़ें?

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 11 March 2025
मंगलवार को मॉरिशस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरिशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल को कुछ खास उपहार दिए हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति धरमबीर को महाकुंभ के संगम का पवित्र जल, बिहार का मखाना और राष्ट्रपति की पत्नी को बनारसी साड़ी भेंट की है। पीएम मोदी ने कांसे व पीतल के एक बर्तन में महाकुंभ का जल भेंट किया है।