Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेरठ में बेटी के जन्मदिन पर शख्स ने मंगवाए समोसे, खाते समय चटनी में दिखी मरी हुई छिपकली

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 18 March 2025
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक सिपाही ने रविवार को बेटी के जन्मदिन पर एक दुकान से समोसे मंगवाए और खाने के दौरान चटनी का पैकेट खोलने पर उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी। इसके बाद सिपाही ने दुकानदार से इसकी शिकायत की जिसपर उसने उससे बुरा बर्ताव किया। इसके बाद सिपाही ने एफसीआई से मामले की शिकायत की है।