माला पहनाने को लेकर यूपी में अखिलेश यादव के सामने ही सपा कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने ही पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई जिसका वीडियो वायरल हो गया है। घटना के समय अखिलेश यादव अपनी कार में बैठे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कार्यकर्ताओं में उन्हें माला पहनाने को लेकर विवाद हुआ था और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को शांत कराया।
read more at हिन्दुस्तान


