माली में 5 भारतीय नागरिकों का किया गया अपहरण
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, माली में बंदूकधारियों ने 5 भारतीयों का अपहरण किया है। ये लोग विद्युतीकरण परियोजनाओं पर काम कर रही कंपनी में कार्यरत थे। बकौल कंपनी, यहां काम करने वाले अन्य भारतीयों को बमाको पहुंचाया गया है और अबतक किसी समूह ने अपहरण की ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन अलकायदा-आईएसआईएस से जुड़े आतंकियों पर इसका शक है।
read more at हिन्दुस्तान


