Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मालिक फोन में था मशगूल, पास में ही नीचे सो रहे कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

short by रौनक राज / on Wednesday, 12 March 2025
पुणे (महाराष्ट्र) का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है जिसमें मोबाइल चला रहे शख्स के पास नीचे सो रहे एक कुत्ते को तेंदुआ ले जाता दिख रहा है। इस घटना के बाद शख्स ने परिवार के लोगों को जगाया लेकिन तब तक तेंदुआ भाग चुका था। स्थानीय लोगों ने वन अधिकारियों से ऐसे हमले रोकने का अनुरोध किया है।