मालेगांव ब्लास्ट केस को लेकर कोर्ट में पेश नहीं हुईं साध्वी प्रज्ञा, नया वॉरंट जारी
बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर मालेगांव ब्लास्ट केस की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुईं जिसके चलते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कोर्ट ने उनके खिलाफ नया वॉरंट जारी किया है। कोर्ट ने इससे पहले 5 नवंबर को सुनवाई में शामिल ना होने के चलते उनके खिलाफ ज़मानती वॉरंट जारी किया था।
read more at Times Now नवभारत


