मूवी की तर्ज़ पर नीदरलैंड्स के म्यूज़ियम से सोने के हेलमेट समेत कई ज़ेवर हुए चोरी
नीदरलैंड्स के ड्रेंट्स म्यूज़ियम से शनिवार को मूवी की तर्ज़ पर बदमाशों ने चोरी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने 2500-साल पुराने सोने के हेलमेट व सोने के तीन कंगन समेत 4 प्राचीन कलाकृतियां चुराईं। घटना से रोमानिया सरकार नाराज़ है क्योंकि चोरी हुआ हेलमेट नीदरलैंड्स का नहीं बल्कि रोमानिया के नैशनल हिस्ट्री म्यूज़ियम से उधार लिया गया था।
read more at ABP न्यूज़


