मास्क पहनकर ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं 2 लड़कियां, दुकानदार पर मारा पेपर स्प्रे; हुईं लॉक
पटना में 2 नाबालिग लड़कियों ने ज्वेलर्स से लूटपाट की कोशिश की जिसका वीडियो सामने आया है। ज्वेलरी दिखाने के दौरान एक लड़की ने पेपर स्प्रे से दुकानदार पर हमला कर दिया। दुकानदार तुरंत बाहर भागा और गेट बंद कर दिया जिससे लड़कियां अंदर फंस गईं। दुकानदार के चिल्लाने पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
read more at News18 हिंदी


