Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुस्तफिज़ुर ने IPL में शामिल होने के लिए नहीं ली NOC: BCB

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 15 May, 2025
आईपीएल-2025 के बचे मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेक फ्रेज़र-मैकगर्क की जगह बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिज़ुर रहमान को डीसी में शामिल किया गया है। इसको लेकर ईएसपीएन-क्रिकइंफो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सीईओ निज़ामुद्दीन चौधरी के हवाले से बताया कि बीसीसीआई ने इस संबंध में उनसे एनओसी नहीं ली। बकौल चौधरी, मुस्तफिज़ुर ने इस बारे में कोई बात नहीं की।
read more at R.भारत