मिस यूनिवर्स रहीं हरनाज़ संधू 'बागी 4' से बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू
पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू फिल्म 'बागी 4' से बतौर ऐक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हरनाज़ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में 'बागी 4' की स्क्रिप्ट की फोटो शेयर की है जिसमें उनका नाम भी लिखा हुआ है। यह फिल्म 5-सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी। गौरतलब है, हरनाज़ ने 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
read more at ANI


