मुस्लिम दोस्त से ₹50,000 लेकर यूपी में हिंदूवादी नेता ने गोकशी के खिलाफ किया प्रदर्शन
सहारनपुर (यूपी) में हिंदूवादी नेता विश सिंह कंबोज को गिरफ्तार किया गया है। कंबोज ने अपने मुस्लिम दोस्त टीपू कुरैशी से ₹50,000 लेकर गोवंशों के कंकाल हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया था। आरोपी ने पूछताछ में कहा कि कुरैशी की किसी से रंजिश थी और वह उसको इस मामले में फंसाना चाहता था। कुरैशी फरार बताया जा रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


