Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुस्लिम युवक से शादी करने के 2 साल बाद घर आई बेटी की यूपी में नाराज़ पिता ने की हत्या

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 24 August, 2024
कन्नौज (यूपी) में सुरेंद्र नामक शख्स ने अपनी 30-वर्षीय बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की बेटी ने एक मुस्लिम युवक से शादी कर ली थी और करीब 2 साल बाद रक्षाबंधन पर अपने पिता के घर आई थी। बकौल पुलिस, वह बेटी के दूसरे धर्म में शादी करने से नाराज़ था।