मोहम्मद शमी के कोच रहे बदरुद्दीन सिद्दीकी को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, यूपी में केस दर्ज
मुरादाबाद (यूपी) में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के कोच रहे बदरुद्दीन सिद्दीकी को इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए धमकी दी गई है। मुरादाबाद के एसपी (सिटी) रणविजय सिंह के अनुसार, बदरुद्दीन सिद्दीकी की शिकायत पर सिविल लाइन्स थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी करीब 10 साल पहले उनसे कोचिंग ले चुका है।
read more at ABP न्यूज़


