Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने ₹12.25 करोड़ में खरीदा

short by तान्या झा / on Sunday, 24 November, 2024
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की नीलामी में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने ₹12.25 करोड़ में खरीदा है। उन्होंने अपना बेस प्राइस ₹2 करोड़ रखा था। गौरतलब है, सिराज पिछले सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले थे और इस बार टीम ने उन्हें रिलीज़ कर दिया था। आईपीएल-2024 में सिराज ने 15 विकेट लिए थे।