मोहम्मद सिराज बने हैदराबाद के कप्तान
हैदराबाद क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपने बाकी बचे 2 मुकाबलों के लिए तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को टीम का नया कप्तान बनाया है। सिराज पहली बार रणजी में बतौर कप्तान खेलेंगे और उनकी कप्तानी का आगाज़ मुंबई के खिलाफ होने वाले ग्रुप-डी के मुकाबले से होगा। गौरतलब है, अभी राहुल सिंह हैदराबाद की कप्तानी कर रहे थे।
read more at इंडिया टीवी


