Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मिज़ोरम में पैसे चुराने के लिए शख्स ने पेट्रोल पंप पर बदला QR कोड, हुआ गिरफ्तार

short by आकांक्षा / on Monday, 11 November, 2024
अइज़ोल (मिज़ोरम) में पेट्रोल पंप पर लगे क्यूआर कोड को बदलकर पैसे चुराने के आरोप में 23 वर्षीय एक शख्स को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बकौल पुलिस, उसने गूगल-पे के ज़रिए तीन ट्रांज़ेक्शन में ₹2,315 प्राप्त किए और एक भुगतानकर्ता को ₹890 चुकाए थे।