Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मंकीपॉक्स वायरस का नाम बदलने पर क्यों काम कर रहा है डब्ल्यूएचओ?

short by shashank mishra / on Wednesday, 15 June, 2022
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह मंकीपॉक्स वायरस का नाम बदलने के लिए विशेषज्ञों के साथ काम कर रहा है। दरअसल, पिछले हफ्ते 30 से अधिक वैज्ञानिकों ने पत्र लिखकर कहा था कि वायरस के लिए ऐसे नाम की तत्काल ज़रूरत है जो भेदभाव न करता हो। वर्तमान नाम डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता है।
read more at Twitter