मंदिर में बैठीं महिलाओं के सामने अंडरवियर में बैठा दिखा चौकी प्रभारी, यूपी पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में एक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम में बैठीं महिलाओं के सामने अंडरवियर में बैठे चौकी प्रभारी राम निवास यादव का वीडियो सामने आया है। इसमें वह मंदिर परिसर में बनी पुलिस चौकी के बाहर कुर्सी पर बैठे दिखे। उन्नाव पुलिस ने ट्वीट किया, "क्षेत्राधिकारी बीघापुर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।"
read more at न्यूज़ 24 हिंदी


