मंदिर से चोरी हुई 500 साल पुरानी प्रतिमा भारत को लौटाएगा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने संत तिरुमंगई की करीब 500 वर्ष पुरानी कांस्य की प्रतिमा को भारत को लौटाने पर सहमति जताई है। संत तिरुमंगई की 60 सेंटीमीटर ऊंची प्रतिमा 1967 में सोथबी के नीलामी घर से विश्वविद्यालय के एश्मोलियन संग्रहालय द्वारा प्राप्त की गई थी। यह प्रतिमा तमिलनाडु (भारत) के एक मंदिर से चोरी हो गई थी।
read more at भाषा


